नेशनल, 31 जुलाई | सावन की शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए निर्धारित 3 अगस्त का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर जिला प्रशासन ने 2 अगस्त शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस दिन जिले के सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में 2 अगस्त कर अवकाश घोषित किया गया है। बरेली डीएम रविंद्र कुमार ने सिर्फ सोमवार को अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर में 2 अगस्त को स्थानीय अवकाश तो अमरोहा डीएम ने सावन के प्रत्येक शनिवार व सोमवार को कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित किया है।



