जालंधर। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजा वड़िंग के नेतृत्व में जालंधर शहर में “संविधान बचाओ” यात्रा का आयोजन किया गया। जिस में समूह धर्मों के लोगों के साथ साथ कांग्रसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वहीं कांग्रसी नेता श्री अकबर अली भी बड़ी संख्या मे अपने साथियों के साथ पहुंचे। आज का यह समागम सभी पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नेताओं और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु जी ने जहाँ पूरे प्रोग्राम की रहनुमाई की वहीं खुल कर अपनी बात भी रखी। उन्होंने अपने साथियों सहित इस यात्रा में भाग लिया और नगरवासियों को अपने संविधान के प्रति जागरूक किया।



