Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

संत सीचेवाल ने नितिन गड़करी के सामने उठाया लोहियां खास फ्लाईओवर का मुद्दा

Spread the News

सुल्तानपुर लोधी, 21 दिसम्बर | राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष लोहिया खास फ्लाईओवर का मुद्दा उठाया और मांग की कि रेलवे लाइन पर बनने वाले पुल को पिलर पर बनाया जाए।

संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान, संत सीचेवाल ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लोहियां खास में बनने वाला फ्लाईओवर राष्ट्रीय राजमार्ग 703 ए पर बन रहा है। यह पुल लोहियां शहर के एक हिस्से को दो हिस्सों में बांट देगा, जिससे छोटे-मोटे दुकानदारों का कारोबार ठप हो जाएगा।

संत सीचेवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात बेहद सहज माहौल में हुई। उन्होंने उसी समय अधिकारियों को इस समस्या के तुरंत समाधान के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उन्होंने संत सीचेवाल जी को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उचित समाधान निकाला जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने संत सीचेवाल को बताया कि कई शहरों में ऐसी शिकायतें आई हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जहां भी आबादी क्षेत्र हो, उस शहर को दो हिस्सों में न बांटा जाये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments