Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

तरनतारन में पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने लूटे 1.60 लाख, की अन्धाधुंध फायरिंग

Spread the News

तरनतारन। यहां एक बड़ी घटना घटी है। गांव सांगे में नायरा पेट्रोल पंप से 4 लुटेरों ने 1.60 लाख रुपए लूट लिए। जाते समय लुटेरों ने फायरिंग भी की। बचाव में पंप मालिक ने भी फायरिंग की। गोली लगने से एक लुटेरा घायल हो गया और बाकी भागने में सफल रहे। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पंप मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पेट्रोल पंप के मालिक दीपक ने बताया कि गुरुवार की रात 4 लुटेरे उनके पेट्रोल पंप पर आए और ऑफिस में कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पीछा किये जाने के डर से लुटेरों ने कर्मचारियों पर गोली चलाने की कोशिश की। तुरंत मालिक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। एक गोली लुटेरे को लगी। इसके बावजूद वह अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments