Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

तेजधार हथियारों के बल पर Gas Agency के सर्विसमैन से लूट-हज़ारों की नकदी व अन्य सामान छीना

Spread the News

संगरूर ,29 जून। गैस एजेंसी के सर्विसमैन के साथ हथियारों के बल पर लूट हो गई। भवानीगढ़ के निकट गांव मटरां के पास कार सवार 3 अज्ञात लुटेरे तेजधार हथियारों के बल पर गैस एजेंसी के सर्विसमैन से 20 हजार रुपए की नकदी व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानीगढ़ गैस सर्विस के मालिक चरणपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सर्विसमैन कुलदीप सिंह निवासी काकड़ा अपनी एजेंसी की गाड़ी टाटा ऐस में सवार होकर गांवों में गैस सिलेंडर सप्लाई करने जा रहा था। जब वह गांव मटरां से निदामपुर जा रहा था तो सामने से आ रही मारुति सिलेरियो कार में सवार 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया और तेजधार हथियार दिखाकर उसे डरा धमकाकर 20 हजार रुपए की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया।

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे गांव थम्मण सिंह वाला की तरफ फरार हो गए। इस संबंध में जब स्थानीय थाना प्रमुख इंस्पेक्टर मालविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा कार सवारों की तलाश भी जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments