अमृतसर में जलसा सीरत उन नबी सेमीनार का आयोजन – लाखों लोगों ने की शिरकत
अमृतसर 1 दिसंबर । जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला अमृतसर में जलसा सीरत उन नबी का आयोजन किया गया। प्रोग्राम का संचालन हाफिज नोमान साहिब द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष रुप से सेमीनार में पहुंचने वालों में मदरसा ज़ीनतुल इस्लाम के मोहतमिम एवं जामा मस्जिद खेैरुद्दीन के मुखी हज़रत मोैलाना हामिद हुसैन कासमी, मुफ्ती मिरशाद अल मजाहिरी, जम्मू के कठुआ से मुफ्ती सगीर कासमी, मुफ्ती शब्बीर साहिब कासमी, मुफ्ती सरवर जी, मोैलाना असअदुल्लाह अल मजाहिरी, हाफिज नोैमान, हाफिज शोैकत, हाफिज हकीमुद्दीन, कारी शाहनवाज़ व अन्य के नाम जिक्रयोग हैं।
सेमीनार में मुख्य अतिथी के रुप में मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंजाब के शाही इमाम हजरत मोैलाना उस्मान लुधियानवी जी पहुंचे। उन्होंने सेमीनार में आए लोगों को अंतिम पैगम्बर हजरत मुहम्मद (सल.) की जीवनी के बारे बताते हुए कहा कि समय की मागं है कि हम प्यारे नबी की शिक्षाओं पर स्वय अमल कर दूसरों को इस के लिए प्रेरित करें। क्यों कि इस्लाम धर्म में जहाँ अमन- शांति एव भाईचारे की बात की गई है वहीं समूह लोगों को जात- पात काले- गोरे के अंतर से उपर उठ कर काम करने की सलाह दी गई है।



