अगर 12 घंटे के अंदर शरारती तत्वों को नहीं पकड़ा गया तो पंजाब ही नहीं बल्कि नेशनल हाईवे भी जाम किया जाएगा: शाही ईमाम पंजाब
लुधियाना 15 मार्च। कल जुमा की नमाज के बाद ट्रांसपोर्ट नगर लुधियाना की मियां मार्केट मस्जिद बिलाल से नमाज पढ़ कर अपने घर को वापस जा रहे मुस्लिम समाज के लोगों पर कुछ हुड़दंगों ने नमाजियों पर रंग फेंक दिया जिससे वहां माहौल तनाव पूर्ण हो गया। दोपहर 3:00 के करीब पुलिस ने मामले को शांत कर दिया लेकिन शाम 5:00 बजे 100 से अधिक कुछ शरारती तत्व दंगाइयों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया जिससे कई लोगों के जख्मी होने की सूचना है।
मौलाना उस्मान रहमानी से मिली जानकारी के अनुसार हालात गंभीर मगर कंट्रोल में है। दंगाइयों ने मस्जिद के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे पत्थर मार कर तोड़ दिए हैं। मुसलमानों में काफी रोष है। दोषियों को अभी तक पुलिस नहीं पकड़ पाई है।
हैरानी की बात यह है कि जब 100 से1.50 से अधिक दंगाई मस्जिद ट्रांसपोर्ट नगर लुधियाना पर हमला करने पहुंचे उस वक्त वहां पुलिस मौजूद थी और ऐसा लग रहा था कि पुलिस की शह पर यह सारा मामला हो रहा है। शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान रहमानी ने कहा की अगर 12 घंटे के अंदर शरारती तत्वों को नहीं पकड़ा गया तो पंजाब ही नहीं बल्कि नेशनल हाईवे भी जाम किया जाएगा । मोलाना उस्मान रहमानी ने पंजाब के मुसलमानों से अपील की है कि वह फिलहाल शांति बनाए रखें। अगर पुलिस ने तसल्ली बख्श कार्रवाई नहीं की तो मुसलमान अपनी मस्जिदों की हिफाजत खुद करेंगे। खबर लिखे जाने तक रात 8:30 बजे माहौल तनावपूर्ण मगर शांतिमय था।



