Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

सामाजिक बुराइयों को दूर करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है: मुफ़्ती अब्दुल आखिर मज़ाहिरी

Spread the News

लुधियाना,2 सितम्बर। जमीयत उलेमा लुधियाना के तत्वाधान में फतेहगढ़ मस्जिद में समाज में सुधार (इसलाहे मुआशरा) विषय के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मौलाना अब्दुल मगफूर मजाहिरी इमाम ईमाम- खतीब नूर  मसजिद फतेहगढ़ ने की,  जब कि विशिष्ट अतिथि के रूप में मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी संयोजक जमीयत उलमा  हरियाणा एवं डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ महासचिव जमीयत उलेमा लुधियाना ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुफ्ती अब्दुल आखिर मजाहिरी इमाम- खतीब मुहम्मदी मस्जिद यूनिवर्सिटी किचलु नगर लुधियाना ने सूरह हुजरात की रोशनी में सामाजिक बुराइयों पर प्रकाश डाला,  आपने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर अविश्वास और आपसी झगड़े शरीयत के नजरिए से बेहद घृणित और अवांछनीय हैं। मुफ्ती अब्दुल अख्तर मजाहिरी ने कहा कि आजकल ये बातें बहुत आम हो गई हैं और दूसरों की गलतियों पर नजर रखना और अपनी गलतियों से पूरी तरह बेखबर रहना हमारी आदत बन गई है।

मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर लुधियाना और जमीयत उलेमा हरियाणा व पंजाब के संयोजक ने वहां मौजूद जमात दावते व तब्लीग और अन्य गणमान्य लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि हमें व्यक्तिगत दीनदारी के साथ-साथ हमें समाज में सामूहिक दीनदारी का माहौल स्थापित करना होगा। और मिल्लत इस्लामिया हिंदीया को एक मंच पर लाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

मुफ्ती मोहम्मद आरिफ लुधियानवी की दुआ पर कार्यक्रम का समापन हुआ, कार्यक्रम में भाग लेने वालों में हाजी मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद असरार, हाफिज दिलशाद, मास्टर गुल्लू और मोहम्मद शहजाद आदि के नाम शामिल हैं।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments