जालंधर। पंजाब समेत विभिन्न हिस्सों में तीज का त्योहार बहुत ही आस्था एवं जोश के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर रीमा सोनी ने इस की मुबारकबाद दी।
हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की ही तरह शाम को चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।सुहागिन महिलाओं के द्वारा अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखा जाता है। वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।




