Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में कड़ाके की ठंड के कारण रेड अलर्ट जारी, अगले 3 दिनों तक छाया होगा घना कोहरा

Spread the News

चंडीगढ़, 13 जनवरी | पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इससे दृश्यता 25 से 50 मीटर के बीच रही। पंजाब में अगले 48 से 72 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भीषण ठंड को देखते हुए लोगों को घर के अंदर रहने और बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है।

Fog Reduces Visibility In Haryana, Punjab

मौसम वैज्ञानिकों ने 15 जनवरी तक घने कोहरे की आशंका जताई है। पंजाब में कल अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां शुक्रवार तड़के तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पिछले साल शहर का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस था। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है और घना कोहरा भी पड़ रहा है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के 8 शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को लोहड़ी पर घने कोहरे का रेड अलर्ट भी जारी किया है। 16 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments