Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

अल ईमान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अंजुमन ए मुस्तफा वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से जरुरतमंदो में राशन किया गया वितरित

Spread the News

मालेरकोटला। अल ईमान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अंजुमन ए मुस्तफा वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से श्री शब्बीर हुसैन की अगुवाई  में पूरे पंजाब में जहां  जहाँ भी जरुरतमंद रोजेदारों को को राशन की जरूरत है , वहाँ उपरोक्त ट्रस्ट की ओर से  राशन वितरित किया जा रहा है।  मालेरकोटला, गौसपुरा, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, समाना, मोहाली, चंडीगढ़, होशियारपुर, आदि इसमें विशेष रूप से इम में शामिल हैं। लम्बे समय से ट्रस्ट की ओर से पूरे हिंदुस्तान में यह काम हर साल किया जाता है। इस की जानकारी श्री शब्बीर हुसैन जी ने पंजाब टाइमज न्यूज़ को देते हुए कहा कि  इसके अलावा स्वास्थ्य एवं शिक्षा आदि के और भी बहुत से काम किए जाते हैं। अल ईमान चैरिटेबल ट्रस्ट की जानिब से लॉकडाउन के दौरान भी करोड़ों रुपए का राशन जरूरतमंद लोगों में वितरित किया गया है।  इस सेवा के कार्य को अंजाम दे रहे हैं लुधियाना में सैयद रजा हुसैन राजू भाई, जालंधर में सैयद याकूब हुसैन नकवी जी , अमृतसर में डॉक्टर रेहान हसन एवं पटियाला में मुन्ना भाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments