Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिगा से रेप, बाद में करवाते रहे देह व्यापार, गिरफ्तार

Spread the News

लुधियाना/खन्ना। यहां एक शर्मनाक खबर सामने आई है। लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली एक महिला और उसके पति को खन्ना में गिरफ्तार किया गया। दोनों को नाबालिग लड़की से देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की के परिवार का आरोप है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला ने उनकी 13 से 17 साल तक लड़की से देह व्यापार करवाया था।

Svg%3E

पीड़ित परिवार को जब पुलिस से न्याय नहीं मिला तो उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट के आदेश पर पटियाला के घनोर थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, जिसके चलते परिवार को वारंट ऑफिसर की मदद से खुद ही आरोपी को गिरफ्तार करना पड़ा।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी महिला ने उनकी नाबालिग लड़की की 18 बार शादी कराकर लाखों की कमाई की। उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी 13 साल की थी तो आरोपी महिला के बेटे ने शादी का झांसा देकर उसे अगवा कर लिया और 4 साल तक परेशान करता रहा। इसके अलावा उनकी बेटी को देह व्यापार के धंधे में लगा दिया। पुलिस ने सोनी और उसके पति शिव कुमार को गिरफ्तार कर पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Svg%3E

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments