Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

राम रहीम का दावा- क्रिकेटर विराट कोहली ने मुझसे लिया गुरु मंत्र, कई पाकिस्तानी खिलाड़ी भी कलमा से जुड़े

Spread the News

हरियाणा, 31 जनवरी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने दावा किया है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उनसे गुरु मंत्र लिया है। राम रहीम ने डेरा सिरसा से ऑनलाइन सत्संग में कहा, ”विराट कोहली 2010 में यहां आए थे। इससे पहले वे 2007-08 में आए थे और तब गुरु मंत्र लिया था। ऐसे और भी क्रिकेटर हैं।

राम रहीम ने आगे कहा, ‘यहां भारत-पाकिस्तान का मैच था। उनके पाकिस्तानी खिलाड़ी भी गुरु मंत्र यानी कलमा से जुड़े थे। हालाँकि, वह एक मुस्लिम खिलाड़ी थे। ऐसे कई खिलाड़ी हैं। जो आज भी खेलते हैं। उन्हें देख कर अच्छा लगता है।”

करीब 8 साल पहले राम रहीम ने दावा किया था कि विराट कोहली, जहीर खान, शिखर धवन और यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ी उनके पास सीखने के लिए आते थे। राम रहीम ने कहा था कि उनके पास खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के वीडियो हैं। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों पर निर्भर है कि वे उनका नाम लें या नहीं, लेकिन उन्होंने उन्हें सिखाया है।

बता दें कि राम रहीम साध्वियों से यौन शोषण और पत्रकार छत्रपति की हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। 28 जनवरी को वह 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। हालांकि, इस बार सरकार ने उन्हें भी सिरसा कैंप में जाने की इजाजत दे दी है। जहां से वह मंडली को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments