Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine

बारिश- बर्फीली हवाएं एक बार फिर दिखा सकती हैं अपना जलवा-हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना

Spread the News

नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत देश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार से ही बर्फीली हवाएं चल रही हैं। जिस वजह से उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर ठंड का असर दिखाई दे रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

वहीं, राष्ट्रीय दिल्ली व एनसीआर में शुक्रवार से ही बर्फीली हवाएं चल रही हैं। जिससे दिल्ली-NCR के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बर्फीली हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। IMD का पूर्वानुमान है कि आज भी दिल्ली-NCR में ठिठुरन रहेगी, इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना है।उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण यहां ठंड का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, इस दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। वहीं, बिहार में अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में आज भी मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा व बर्फबारी और मैदानों में गरज के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। जिसके चलते यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के लोगों को पिछले पांच दिनों के खराब मौसम से राहत मिली। शुक्रवार को तेज धूप निकली। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.2, पहलगाम में माइनस 4.3 और गुलमर्ग में माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 और 30 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में 28 और 29 और पश्चिम राजस्थान में 29 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments