Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में फिर बारिश : कई जिलों में हुई हल्की बारिश से मौसम में बदलाव, आज भी हो सकती है बूंदाबांदी

Spread the News

लुधियाना, 11 सितंबर : पंजाब के कई जिलों में रविवार को बादल छाएं रहे, जबकि कई जिलों में बूंदाबांदी व वर्षा हुई। ज्यादातर जिले में सुबह पांच से आठ बजे के दौरान वर्षा हुई। वर्षा के दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं भी चली। जिससे लोगों कोउमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़ में 2.3 मिलीमीटर, पठानकोट में 1.8 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 1.0 मिलीमीटर, लुधियाना में 0.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड कीगई। जबकि अन्य जिलों में दिन में कभी धूप तो कभी बादलों का आना-जाना लगा रहा। मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान भी अन्य दिनों के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। ज्यादातर जिलों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा है।

13 से 16 सितंबर तक हल्की वर्षा की संभावना

दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है। मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 13 से 16 सितंबर तक पंजाब में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments