लुधियाना, 10 मार्च। जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना में आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान जत्थेबंदियां रेलवे ट्रैक जाम करेंगी। 12 बजे से 4 बजे तक रेलवे ट्रैफिक बाधित रहेगा। खनौरी और शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच के लिए रोके गए किसानों के हक में किसान जत्थेबंदियों ने ट्रेन रोकने का फैसला किया है। पुलिस ने भी सुरक्षा के सख्त पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं।



