Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

कौमी इंसाफ मोर्चा ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन- 8 फरवरी को हुई थी भिड़ंत, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Spread the News

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा ने एक बार फिर पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। बंदी सिक्कों की रिहाई के लिए जनवरी से मोहाली के वाईपीएस चौक पर चल रहे इस मोर्चे ने 15 जनवरी को चंडीगढ़ की तरफ कूच करने का फैसला किया है। इसके बाद चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस के आला अधिकारियों की कई दौर की बैठक की गई है। वहीं मोहाली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से भी बात कर उन्हें समझाने की कोशिश की है। लेकिन अभी तक प्रदर्शनकारी 15 तारीख को चंडीगढ़ में कूच करने पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बंदी सिक्कों की रिहाई तक अपना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।

कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से 6 फरवरी से एक 31 सदस्यीय जत्था चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम आवास पर भेजने का फैसला किया था। 2 दिन शांतिपूर्ण जत्थे के जाने के बाद तीसरे दिन सेक्टर 52-53 की लाइट पाइंट के पास चंडीगढ़ पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत हो गई थी। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इसके बाद से पंजाब पुलिस की तरफ से यहां पर बैरिकेड लगा दिया गया है।

चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से मोहाली के वाईपीएस चौक पर जो धरना चल रहा है, उसके आसपास अपने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। इसमें पुलिस के जवानों के साथ-साथ दंगा रोधी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात किए हैं। पुलिस हर स्थिति से निपटने का दावा कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments