Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

गोवा घूमने गए गए थे पंजाबी युवक! देह व्यापार वाली महिलाओं ने ऐसे फसाया

Spread the News

पंजाब, 2 सितंबर |  पंजाब से गोवा घूमने गए दोस्त वहां जाकर मुसीबत में फंस गए। उन्हें 2 महिलाएं देह व्यापार का धंधा करने वाली बनकर मिली और फिर उनको दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने लग पड़ीं। इन दोनों महिलाओं ने अपने 1 साथी के साथ मिलकर पंजाबी लड़कों से 20 हजार रुपये भी ले लिए। पुलिस ने दोनों महिलाओं और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोवा के पोरवोरिम में पंजाब के एक पर्यटक से पैसे वसूलने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी बबीता रमेश उपाध्याय, पश्चिम बंगाल निवासी सुतपा बनर्जी और स्थानीय निवासी दीपक सलगांवकर के रूप में की है। तीनों को सागर अंसारी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें और उनके दोस्त को 30 अगस्त को आरोपियों के बैंक खातों में 20,000 रुपये स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments