Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
Google search engine

16 खिलाड़ियों की हत्या के मामले में सजा काट रहे पंजाबी ट्रक ड्राइवर को कनाडा से किया जा सकता डिपोर्ट

Spread the News

कनाडा, 16 दिसंबर | कनाडा में 2018 में 16 हॉकी खिलाड़ियों की हत्या के मामले में सजा काट रहे भारतीय-कनाडाई ट्रक ड्राइवर जसकीरत सिंह सिद्धू को भारत भेजा जा सकता है। जसकीरत के वकील ने कोर्ट में उसे भारत न भेजने की याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके अलावा कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने भी उन्हें कनाडा से भारत भेजने की सिफारिश की है।

कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में भारतीय मूल के सिद्धू ने अपने ट्रक ट्रेलर से हंबोट ब्रोंकोस हॉकी क्लब के खिलाड़ियों को ले जा रही एक बस को टक्कर मार दी। इस घटना में 16 युवा हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। इस मामले में कनाडाई कोर्ट ने सिद्धू को 8 साल जेल की सजा सुनाई थी। हालाँकि, सिद्धू यह तर्क देते रहे कि वह ट्रक ड्राइविंग में नए थे और 2018 में एक महीने से भी कम समय पहले नौकरी पर थे।

जानकारी के मुताबिक, इसी साल सिद्धू को पैरोल मिली थी, उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई थी कि उनका निर्वासन रोका जाए क्योंकि हादसे से पहले उनका रिकॉर्ड साफ-सुथरा था। चीफ जस्टिस पॉल क्रैम्पटन ने सिद्धू की याचिका खारिज करते हुए कहा कि सिद्धू की वजह से कई लोगों की जान गई, जो बेहद गलत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments