Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाबी सिंगर मीका सिंह के 11 से 19 अगस्त तक के शो कैंसिल- टिकट खरीद चुके फैंस हुए मायूस

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर मीका सिंह के 11 से 19 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले सभी शो रद्द हो गए हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया गवर्नमेंट ने मीका का वीजा रद्द कर दिया है। इससे मीका सिंह के फैंस भी निराश हो गए हैं। फिलहाल उनकी टीम ने इसकी पुष्टि नहीं की है, वहीं शो रद्द होने का कारण मीका सिंह की खराब तबीयत को बताया जा रहा है।

मीका सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में तकरीबन 5 शो करने थे। 11 अगस्त को सिडनी, 12 को एडिलेड, 13 अगस्त को मेलबर्न, 18 को न्यूजीलैंड और 19 अगस्त को ब्रिस्बेन में शो होने थे। इन सभी शो की ज्यादातर टिकटें बिक भी चुकी थीं, लेकिन अचानक ही इन शो को रद्द करने का संदेश आ गया, जिससे टिकट खरीद चुके फैंस में मायूसी छा गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments