लुधियाना, 9 नवंबर | पंजाबी गायक केएस मक्खन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पंडित राव धरनेवर ने नए गाने ‘जमीन दा रावला’ लेकिन मक्खन और उसके साथी सती लोहा खेड़ा के खिलाफ बठिंडा के एसएसपी और डीसी के पास शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि के.एस. मक्खन का नया गाना जमीन दा रावला जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर जबरदस्त चर्चा है।
गाने से हथियार वाले सीन हटाने की मांग
पंडित राव धरनेवर ने मांग की है कि सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और उन दृश्यों को हटाना चाहिए जिनमें हथियार दिखाए गए हैं। आपको बता दें कि केएस मक्खन के इस गाने की शूटिंग की कुछ झलकियां पहले ही वायरल हो चुकी हैं। इसमें कुछ युवक हथियार लेकर खड़े दिखे। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस गाने से हथियारों वाले सीन कब तक हटाए जाएंगे।



