चंडीगढ़, 2 नवंबर | पंजाब में आने वाले दिनों में लगातार तीन छुट्टियां रहेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक 15, 16 और 17 नवंबर को छुट्टी रहेगी। पंजाब सरकार की ओर से जारी वार्षिक सूची में इस संबंध में जानकारी दी गई है। सरकारी निजी स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालय और संस्थान तीन दिन तक बंद रहेंगे।
पंजाब सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची में, श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व 15 नवंबर को होगा, शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस 16 नवंबर शनिवार को होगा और आखिरी दिन 17 नवंबर रविवार को होगा। ऐसे में लगातार कई दिनों की छुट्टियां रहेंगी।



