Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब के खिलाडिय़ों ने एशियन गेमज़ के 72 वर्षों के सभी रिकार्ड तोड़े खेल मंत्री मीत हेयर ने खिलाडिय़ों को दी मुबारकबाद

Spread the News
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर । हांगज़ू में आज सम्पन्न हुई एशियन गेमज़ में भारत ने खिलाडिय़ों ने जहाँ अपना अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुये 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदकों के साथ कुल 107 पदक जीत कर पदक सूची में चौथा स्थान हासिल किया वहीं पंजाब के 33 खिलाडिय़ों ने भी एशियन गेमज़ के 72 वर्षों के सभी रिकार्ड तोड़ते हुये 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ कुल 19 पदक जीते।
एश्यिई खेलों के 72 वर्षों के इतिहास में पंजाब के खिलाडिय़ों ने इससे पहले सबसे अधिक स्वर्ण पदक 1951 में नईं दिल्ली और 1962 में जकार्ता एशियन गेमज़ में 7-7 स्वर्ण पदक जीते थे और इस बार यह रिकार्ड तोड़ते हुये पंजाब के खिलाडिय़ों ने 8 स्वर्ण पदक जीत लिए। इसके इलावा पंजाबी खिलाडिय़ों ने कुल सबसे अधिक 15 पदक 1951 में नयी दिल्ली में जीते थे। इस बार यह भी रिकार्ड तोड़ते हुये कुल 19 पदक जीते हैं।
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इन गेमज़ में भारतीय खेल दल और पंजाबी खिलाडिय़ों को मुबारकबाद देते हुये कहा कि खेल के बड़े मंच पर हमारे खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत के बलबूते देश का नाम रौशन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर इस बार एशियन गेमज़ में हिस्सा लेने गए 48 पंजाबी खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए प्रति खिलाड़ी 8 लाख रुपए के हिसाब के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपए दिए गए।
मीत हेयर ने एशियन गेमज़ में पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाडिय़ों के विवरण जारी करते हुये बताया कि सिफत कौर सम्रा ने निशानेबाजी में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने वालों में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), कनिका आहूजा और अमनजोत कौर ने महिला क्रिकेट, तेजिन्दर पाल सिंह तूर ने शाटपुट्ट, अर्जुन सिंह चीमा और जोरावार सिंह संधू ने निशानेबाजी, प्रनीत कौर ने तीरंदाज़ी, हरमनप्रीत सिंह ( कप्तान), हार्दिक सिंह ( वाइस कप्तान), मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, जरमनप्रीत सिंह बल्ल, कृष्ण बहादुर पाठक और सुखजीत सिंह ने पुरुष हॉकी और अरशदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह ने पुरुष क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीते।
रजत पदक जीतने वालों में हरमिलन बैंस ने 800 मीटर और 1500 मीटर में दो रजत और जसविन्दर सिंह ने रोइंग में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। ध्रुव कपिला ने बैडमिंटन टीम और राजेश्वरी कुमारी में ट्रैप निशानेबाजी में रजत पदक जीता।
कांस्य पदक जीतने वालों में विजयवीर सिद्धू ने निशानेबाजी, सतनाम सिंह, सुखमीत सिंह और चरनजीत सिंह ने रोइंग, मंजू रानी ने पैदल दौड़ और सिमरनजीत कौर ने तीरंदाज़ी में कांस्य पदक जीता।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments