Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब : नाइजीरियन छात्र ने कार से 5 लोगों को कुचला, 2 गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

Spread the News

मोहाली : खरड़-खानपुर हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार लुधियाना नंबर की कार ने पांच लोगों को रौंद दिया। दो की हालत गंभीर है। कार सवार नाइजीरियन छात्र ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। उसके बाद एक्टिवा और साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल कार में फंस गई और नाइजीरियन छात्र उसे करीब 150 मीटर तक घसीटता ले गया।

डिवाइडर से टकरा गए

एक घायल के स्वजन भूपिंदर सिंह ने बताया कि वह एक्टिवा पर जा रहे थे। उसकी भाभी, भतीजा और एक महिला रिश्तेदार मोटरसाइकिल पर थे। खरड़-खानपुर हाईवे पर कार से आ रहे नाइजीरियन छात्र ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार भाभी व भतीजा उछल कर नीचे गिर गए और डिवाइडर से टकरा गए। दूसरी महिला सड़क पर गिर गई।

दो महिलाओं की टांग-बाजू टूट गई 

हादसे में दो महिलाओं की टांग-बाजू टूट गई। युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायल फतेहगढ़ साहिब के गांव नानोवाला के रहने वाले हैं। एक महिला की पहचान परमजीत कौर के रूप में हुई है। लोगों ने कार चालक नाइजीरियन छात्र व उसके साथी को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस हादसे की सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक नाइजीरियन युवक व उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।

 बीयर की बोतलें भी कार में मिली

कार में बीयर की बोतलें और चिप्स के पैकेट मिले। लोगों ने आरोप लगाया कि नाइजीरियन छात्र बीयर पीकर ड्राइविंग कर रहा था। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते इन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments