Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में भीषण गर्मी से मिलने वाली है राहत- बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

Spread the News

चंडीगढ़, 19 मई। पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट लेनी शुरू कर दी है। लोगों को अब बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह राज्य में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद लोगों को पूरे सप्ताह गर्मी से राहत मिलने वाली है।

मौसम विभाग द्वारा 18 से 24 मई तक राज्य में मौसम का पूर्वानुमान करते हुए पूरे सप्ताह बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, गुरदासपुर, पठानकोट, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और एसएएस नगर में बारिश की साथ-साथ आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में भी पंजाब के अलग-अलग जिलों में बारिश की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments