Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब सरकार मुस्लिम समुदाय की बेहतरी के लिए लगातार कर रही पर्यास : जमील उर रहमान

Spread the News

एडमिनिस्ट्रेटर एमएफ फारुकी और सीईओ द्वारा भी किए जा रहे बेहतरीन कार्य

 

जालंधर , 5 अक्टूबर । मालेरकोटला से विधायक डॉ. जमील उर रहमान वीरवार को जालंधर पहुंचे। उन्होंने हिंद समाचार कार्यालय में एक किताब विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक डॉ. मोहम्मद जमील उर रहमान ने कहा कि पंजाब सरकार मुस्लिम समुदाय की बेहतरी के लिए लगातार पर्यास कर रही है।

एडीजीपी एमएफ फारुकी आईपीएस की अगुआई पंजाब वक्फ बोर्ड मुस्लिम समुदाय के लिए बेहतरीन काम कर रहा है। विधायक डॉ. जमील ने कहा कि पंजाब सरकार की अगुआई में मुस्लिम समुदाय के लिए मालेरकोटला में मेडिकल कालेज का निर्माण जल्द शुरू होगा जिसके लिए पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से जमीन खरीदने का प्रोसेस शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि एडमिनिस्ट्रेटर के पास पूरी पावर होती है और अगर कहीं भी वक्फ की प्रापर्टी पर कब्जा किया गया है तो उसे खाली करवाना चाहिए जिसके लिए पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब वक्फ बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर एमएफ फारुकी और सीईओ भी बेहतरीन काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय की समस्याओं को लेकर जो लोग उनके ध्यान में मसले उठा रहे है वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के माध्यम से उसे दूर कर रहे है।

गौर है कि पंजाब सरकार की तरफ से पिछले दिनों एडीजीपी एमएफ फारुकी के कार्यकाल में 31 दिसंबर 2023 तक कार्यकाल में बढौतरी की गई है। पंजाब के सभी मुस्लिम समुदाय की डिमांड है कि इस कार्यकाल में और बढ़ौतरी की जाए क्योंकि पहली बार पंजाब वक्फ बोर्ड जमीनी स्तर पर मुस्लिम समुदाय की भलाई के लिए काम कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments