Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पंजाब कांग्रेस तैयार, जनवरी के पहले हफ्ते पहुंचेगी

Spread the News

चंडीगढ़ | पंजाब कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जनवरी के पहले सप्ताह में यात्रा पंजाब पहुंचेगी। हालांकि पंजाब कांग्रेस द्वारा इसके सही समय सीमा की घोषणा बाद में ही की जाएगी।

कांग्रेस महासचिव ने ली बैठक
पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक की गई। इसमें सेक्रेटरी इंचार्ज पंजाब कांग्रेस हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। साथ ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, नेता विपक्ष पंजाब विधानसभा प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह और अधिकांश मौजूदा व पूर्व सांसद एवं विधायक मौजूद रहे।

यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह : वड़िंग
कांग्रेसी नेताओं ने वेणुगोपाल को जमीनी स्तर पर सभी प्रबंध कर लिए जाने की जानकारी दी। साथ ही यात्रा में राज्य भर से बड़े स्तर पर लोगों के यात्रा में शामिल होने की उम्मीद जताई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने नेताओं को पंजाब में यात्रा की तैयारियों बारे बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में यात्रा के स्वागत और उसमें शामिल होने के लिए काफी उत्साह है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments