Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

PSEB Punjab Class 8th Result 2025 : पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, सीधे लिंक से चैक करें रिजल्ट

Spread the News

चंडीगढ़ , 4 अप्रैल 2025। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने आठवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बाद दोपहर 3.30 बजे परिणाम घोषित किया गया। इस साल जिन बच्चों ने 8वीं बोर्ड का पेपर दिया है, वे रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और indiaresults.com पर जाएं। रिजल्ट चेक करने के लिए बच्चों को रोल नंबर या नाम से रिजल्ट मिलेगा।

आपको बता दें कि पंजाब बोर्ड द्वारा 8वीं कक्षा की परीक्षा 19 फरवरी से 7 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल इस परीक्षा में करीब 3 लाख बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पिछले साल भी 2.91 लाख बच्चों ने 8वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। बता दें कि 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को यह पता होना चाहिए कि वे तभी पास होंगे जब उनके प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 अंक होंगे। हालांकि पीएसईबी में 5वीं, 8वीं कक्षा में ग्रेडिंग सिस्टम है।

8वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें…

पंजाब बोर्ड की ओर से 8वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले indiaresults.com पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना राज्य (पंजाब) चुनें।

अब रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।

सबसे पहले आपको नंबर पर रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

अब रिजल्ट विंडो स्क्रीन पर होगा। यहां अपना रोल नंबर या नाम डालें और सबमिट करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका एक प्रिंट आउट ले लें।

पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट 2024 30 अप्रैल को जारी किया गया था। पिछले साल बठिंडा जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हरनूरप्रीत कौर और उनकी बहन रूपा ने 100 फीसदी अंकों के साथ राज्य में टॉप किया था।

न्यू फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर की गुरलीन कौर 99.67 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में दूसरे स्थान पर रहीं।

सरकारी प्राथमिक विद्यालय रत्तोके, संगरूर के अरमानदीप सिंह पीएसईबी कक्षा 8 की परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में तीसरे स्थान पर रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments