Home अन्य क्राइम पति से सब्जी बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद गर्भवती महिला...

पति से सब्जी बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद गर्भवती महिला ने की आत्महत्या- पुलिस कर रही है मामले की जांच

Svg%3E
Spread the News

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में EWS कालोनी में एक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थतियों में फंदा लगा आत्म हत्या कर ली। महिला बेटी की किडनी में दिक्कत की वजह से परेशान थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पता चला है कि सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी में कुछ कहासुनी हो गई थी।

EWS कालोनी में रहने वाली सोनिका की करीब 10 साल पहले नवदीप शर्मा से शादी हुई थी। महिला सब्जी बनाने को लेकर पति नवदीप से हुई कहासुनी के बाद कमरे में चली गई थी। नवदीप करीब 20 मिनट बाद कमरे में पहुंचा तो सोनिका फंदे से लटक रही थी।

उसने तुरंत सोनिका के परिजनों और पुलिस को सूचित किया। मौके पर इलाका पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। पति नवदीप ने बताया कि उसे पहले लगा कि शायद उसकी पत्नी शौचालय आदि गई है लेकिन जब करीब 20 मिनट तक नीचे नहीं आई तो उसने कमरे में देखा तो सोनिका का शव लटक रहा था। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है।

सोनिका की बेटी को है किडनी की दिक्कत

जानकारी मुताबिक सोनिका की बेटी को किडनी में दिक्कत है। किडनियों का साइज छोटा-बड़ा है। इस कारण भी वह परेशान रहती थी। फिलहाल उसे छठा महीना गर्भ का चल रहा था। अचानक से पंखे के साथ शव लटका मिलने से मामला पुलिस को संदिग्ध लग रहा है।

पोस्टमॉर्टम में होगा खुलासा

ASI इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उन्हें महिला की मौत की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच उन्होंने शव कब्जे में लिया। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। अभी धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। बाकी पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला क्लियर होगा। सूत्रों मुताबिक अभी पति को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है।