जालंधर। भारत के प्रमुख हिंदी अखबार के वरिष्ठ उप सम्पादक श्री प्रवीण निर्मोही की माता कला रानी (1941-2023) का कुछ दिनों पहले देहांत हो गया था। पंजाब टाईमज़ न्यूज़ को जानकारी देते हुए श्री प्रवीण निर्मोही ने कहा कि उन की रस्म क्रिया का समागम 30/5/2023 दिन मंगलवार 1 बजे से 2 बजे तक गीता मंदिर अर्बन स्टेट फेज-1 में आयोजित किया जायेगा। जिस में प्रमुख शख्सियतों समेत योग गुरू एवं जर्नलिस्ट श्री गु्रप्रीत थापा जी, वरिष्ठ उप सम्पादक श्री क्रष्ण भनोट जी, नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोैलाना अनवर अमृतसरी, नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट की महिला विंग की चेयरपर्सन श्रीमति रिज़वाना जालंधरी, खांबरा मस्जिद के प्रधान मज़हर आलम मजाहिरी भी शामिल होंगे।