Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में बिजली चोरी पर Powercom ने कसा शिकंजा, ठोका 12 लाख से ज्यादा जुर्माना

Spread the News

जालंधर,29 जून। उमस के सीजन में बिजली की बढ़ती मांग के बीच चोरी के केसों में भी बढ़ौतरी हो रही है, जिसके चलते पावरकॉम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बिजली चोरी करने वालों ने नियमों के उल्लंघन करते हुए अधिक लोड इस्तेमाल करने संबंधी कुल 68 केस पकड़ते हुए 12.22 लाख रुपए जुर्माना ठोका गया है। पावरकॉम के सर्कल हैड व डिप्टी चीफ इंजी. गुलशन चुटानी द्वारा शुक्रवार को मीटिंग करके टीमें गठित की गई जिसके चलते आज सुबह तड़कसार सूर्य निकलने के बाद औचक चैकिंग की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सर्कल की सभी पांचों डिवीजनों में एक्सियनों की अध्यक्षता में एस.डी.ओ., जे.ई. आदि फील्ड में तैनात किए गए और सर्कल में 20 के करीब टीमों ने एकसाथ सभी इलाकों में चैकिंग अभियान चलाया। ‘बिजली चोरी रोकनी जरूरी’ के अन्तर्गत जालंधर सर्कल के अन्तर्गत चली इस मुहिम में पांचों डिवीजन द्वारा 962 बिजली कुनैक्शनों की जांच की गई जिसमें घरेलू, इंडस्ट्री, कमर्शियल कनैक्शन शामिल रहे।

इसके अन्तर्गत बिजली चोरी व बिजली का गलत इस्तेमाल करने वाले 68 उपभोक्ताओं को 12.22 लाख जुर्माना किया गया है। इनमें सीधी चोरी के 10 केस शामिल हैं। वहीं, यू.ई. (लोड से अधिक इस्तेमाल) के 58 केस पकड़े गए है, उक्त उपभोक्ताओं द्वारा मंजूरशुदा लोड से अधिक लोड का इस्तेमाल करके सिस्टम को नुक्सान पहुंचाया जा रहा था, जिसके चलते फाल्ट पड़ते है और ट्रांसफार्मर इत्यादि में खराबी आ जाती है।

चैकिंग के दौरान यू.यू.ई. (बिजली का गलत इस्तेमाल) करने संबंध भी चैकिंग करवाई। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू बिजली का कमर्शियल प्रयोग नियमों के विपरीत है। अधिकारियों के मुताबिक घरों में बनी दुकानों के लिए अलग से मीटर लगवाना जरुरी है लेकिन लोग घरों की बिजली से दुकानों का कनैक्शन चलाते है, जोकि गलत है। चैकिंग के दौरान प्रत्येक डिवीजन की 4 के करीब टीमें मिलाकर कुल 20 टीमों द्वारा एक ही समय में चैकिंग को अंजाम दिया गया। वहीं, विभिन्न इलाकों में हॉट स्पॉट प्वाइंट तलाशे गए जिसपर आने वाले दिनों में चैकिंग करवाई जाएगी।

चैकिंग के दौरान माडल टाऊन डिवीजन के एक्सियन इंजी. जसपाल सिंह पाल की अध्यक्षता में सबसे अधिक 5.02 लाख रुपए जुर्माना किया गया। उक्त डिवीजन द्वारा 127 कनैक्शनों की चैकिंग करवाई गई जिसमें सीधी चोरी के 3 केस पकड़े गए। ईस्ट डिवीजन द्वारा एक्सियन जसपाल सिंह की अगुवाई में 312 कनैक्शनों की जांच करवाई गई जिसमें बिजली चोरी के 2 केसों में 2.5 लाख रुपए जुर्माना किया गया। वैस्ट डिवीजन के एक्सियन सन्नी भागड़ा के नेतृत्व में 166 कनैक्शनों की चैकिंग करवाई गई और 29 हजार जुर्माना किया गया।

कैंट डिवीजन के एक्सिनय अवतार सिंह के मुताबिक 151 कनैक्शनों की चैकिंग हुई। इसमें ओवरलोड व बिजली चोरी को मिलाकर कुल 16 केस पकड़े और 42 हजार जुर्माना किया। इसी तरह जालंधर सर्कल में आती फगवाड़ा डिवीजन के एक्सियन हरदीप कुमार द्वारा 206 कनैक्शनों की चैकिंग में 29 कनैक्शनों को 3.99 लाख जुर्माना किया है।

सर्कल हैड व डिप्टी चीफ गुलशन कुमार चुटानी ने कहा कि सभी एक्सियनों को हिदायतें दी गई है कि वह गर्मी के सीजन के दौरान बिजली चोरी पर विशेष ध्यान दें और रूटीन में टीमों का गठन करके चैकिंग करवाई जाए। इंजी. चुटानी ने कहा कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर चैकिंग मुहिम चलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments