Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

सियासी दावः ओवैसी के वोटर लिस्ट में दो अलग-अलग जगहों पर नाम तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने की कार्रवाई की मांग

Spread the News

तेलंगाना। प्रदेश कांग्रेस कमेटी तेलंगाना के उपाध्यक्ष जी निरंजन ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में दावा किया है कि मतदाता के रूप में ओवैसी के नाम राजेंद्र नगर के अलावा खैरताबाद विधानसभा क्षेत्रों में भी पंजीकृत हैं।

कांग्रेस ने इलज़ाम लगाया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनके प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद में दो विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जी निरंजन ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में दावा किया है कि ओवैसी के नाम राजेंद्र नगर के अलावा खैरताबाद विधानसभा क्षेत्रों में भी पंजीकृत हैं। निरंजन ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने का दावा करते हुए कहा कि यह संसद के एक निर्वाचित सदस्य की गैरजिम्मेदारी और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में चुनाव मशीनरी की लापरवाही को दर्शाता है।

इस मामले में जी निरंजन ने एक वीडियो भी जारी किया है और कहा है कि एक सांसद का दो जगहों की वोटर लिस्ट में नाम होना और उसे खामोशी से देखते रहना ठीक नहीं है। इसलिए तेलंगाना कांग्रेस कमेटी के द्वारा चुनाव आयोग को एक पत्र भेजा गया है।
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने चुनाव आयोग से एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ओवैसी के खिलाफ कांग्रेस के इस आरोप के बाद सियासी पारा ऊपर चढ़ सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments