लुधियाना, 15 अक्टूबर | समराला के ढिलवां गांव में उस वक्त भगदड़ मच गई जब पोलिंग बूथ पर तैनात एक पुलिसकर्मी की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव में आई.आर.बी. एक पुलिसकर्मी को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तरनतारन जिले के रहने वाले लाखा सिंह के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि वोटिंग सुबह 8 बजे से हो रही है, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम को ही वोटों की गिनती होगी। राज्य में कुल 13937 पंचायतें हैं, जिनमें 1.33 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव ईवीएम मशीनों से नहीं बल्कि मतपत्रों से कराए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।



