Friday, November 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस ने बंद कराया सतिंदर सरताज का शो, लोगों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Spread the News

पटियाला, 11 दिसंबर | पटियाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। इधर, देर रात पुलिस ने सतिंदर सरताज का शो बंद करा दिया। ये शो राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी में चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक शो के बंद होने का समय अभी बाकी था मगर किसी वजह से पुलिस ने मंच पर चढ़कर शो रुकवा दिया। पुलिस द्वारा शो बंद कराने से लोगों में भारी रोष देखा गया। इस मौके पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

दरअसल, शो की परमिशन सिर्फ 10 बजे तक ही थी, जिसके चलते पुलिस को शो बंद कराना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments