Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

25 लाख की मांगी फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों पर किया मामला दर्ज

Spread the News

नरवाना : दिल्ली में कारोबार करने वाले नरवाना के कारोबारी को धमकी देकर 25 लाख रुपये की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। चौथ राशि न देने पर कारोबारी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने कारोबारी के भाई की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ चौथ मांगने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नरवाना के बीरबल नगर निवासी बंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सुशील दिल्ली में कंपनी से जुड़ कर कारोबार करता है। उसके भाई के मोबाइल पर बीती रात मोरपत्ती निवासी राजू मोर तथा विकास उर्फ बाक्सर ने धमकी देकर 25 लाख रुपये की डिमांड की है। डिमांड राशि न देने पर उसके भाई को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है, जिस पर उसके भाई ने दोनों द्वारा दी जा रही धमकी के बारे में अवगत कराया।  उसके भाई ने भी कॉल रिकोर्डिंग व अन्य सबूत भी उसे दिए हैं। धमकी को देखते हुए उसका भाई सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थान पर चला गया है।

शहर थाना नरवाना पुलिस ने बंटी की शिकायत पर नरवाना निवासी राजू मोर, विकास उर्फ बाक्सर के खिलाफ चौथ मांगने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments