जालंधर , 30 अक्टूबर । पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में चल रहे तीन दिवसीय एम. यू. एन. (मॉडल यूनाइटेड नेशन) के समापन समारोह प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर पी डी ए वी एम यू एन के कोऑर्डिनेटर्स- बलविंदर सिंह, मनोज दत्ता व सीमा शर्मा तथा स्कूल के अध्यापक भी उपस्थित थे।
डांस विभाग के द्वारा तैयार करवाए गए पश्चिमी नृत्य फ्यूजन की प्रस्तुति निश्चित रूप से मंत्रमुग्ध कर देने वाली थी।
इस अवसर पर प्रिंसीपल डॉ. रश्मि विज ने कहा कि यद्यपि यह कार्यक्रम समाप्त हो गया, यह वास्तव में सभी के लिए एक शुरुआत थी। उन्होंने सभी को बेहतर से सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्यों को युवा दिमागों को प्रशिक्षित करने के लिए और ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्यों की बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए सराहना की।
सभी ने सांस रोककर पुरस्कारों की घोषणा का इंतजार किया
परिणाम
कमेटी- यू एन एच आर सी
बेस्ट डेलीगेट -कुंवर प्रताप सिंह
हाइ कमेंडेशन- परनीत कौर अमानी सिंह
कमेटी – यू एन सी एस डब्लयू
बेस्ट डेलीगेट- सिरजन दीप कौर
हाई कमेंडेशन-अहाना मेहता, मेहरीन नरूला
कमेटी – पंजाब विधानसभा
बेस्ट डेलीगेट- भावेश
हाई कमेंडेशन – गुरु कमल कौर, सुखवीर सिंह, रोनित सेठी,हर सिमर सिंह
कमेटी – यू एन ई पी
बेस्ट डेलीगेट-हशमीत सिंह
हाई कमेंडेशन-तनीषा गोयल, आरिश अग्रवाल
कमेटी – लोकसभा
बेस्ट डेलीगेट-ईनेश वर्मा
हाई कमेंडेशन- समृद्धि जैन व सायना
कमेटी – इंटरनेशनल प्रैस
बेस्ट डेलीगेट-फोटोग्राफर- रीत कौर
जर्नलिस्ट-अनहद प्रताप सिंह
कैरी केचरिस्ट- पुनीत कौर
हाई कमेंडेशन-हर नूर कौर, शौर्य पुरी, चितरंगना गुप्ता
कमेटी – जी ट्वेंटी
बेस्ट डेलीगेट -मेयर
हाई कमेंडेशन- सृजन शर्मा
कमेटी – यू एन जे ए
बेस्ट डेलीगेट- ज़ार खरबंदा
हाई कमेंडेशन- सानवी भूटानी, विक्रम
कमेटी – मिनिस्ट्री ऑफ मैजिक
बेस्ट डेलीगेट -शताक्षी
हाई कमेंडेशन- भामिनी भनोट, गौरवी सूद
कमेटी – डब्ल्यू एच ओ
बेस्ट डेलीगेट – मनिभा
हाई कमेंडेशन- सोहम शर्मा, तरण
प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज ने प्रतिनिधियों को पुरस्कार प्रदान किए। इसके बाद पी डी ए वी एम यू एन के लिए ई-पत्रिका का विमोचन किया गया।
एस आर एस एम्स स्कूल, काला संघिया ने सर्वाधिक प्रतिभागियों वाला स्कूल होने का पुरस्कार जीता। ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
डी पी एस जालंधर को बेस्ट स्कूल डेलिगेशन का अवार्ड मिला। जब समापन वीडियो में तीन दिवसीय PDAVMUN के मुख्य अंश दिखाए गए तो भावनाएं उमड़ पड़ीं। इस अवसर पर सेक्रेटरी जनरल अभिमन्यु राठौर व डिप्टी सेक्रेट्री जनरल कृष ने भी स्पीच दी।
इसके बाद सेक्रेटरी जनरल द्वारा मशाल निहारिका को सौंपी गई व सम्मेलन के समापन की घोषणा सेक्रेटरी जनरल अभिमन्यु राठौर के द्वारा की गई। स्कूल की भंगड़ा टीम के द्वारा भांगड़ा प्रस्तुति की गई व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंच संचालन निहारिका व भुवन द्वारा किया गया।





