जालंधर, 20 फरवरी | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस के प्राइमरी विंग में आज बसंत पंचमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसीपल डाॅ. रश्मि विज द्वारा मां सरस्वती की पूजा की गई और उसके बाद बच्चों द्वारा ‘वीणावादिनी सरस्वती’ गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। पंजाबी गीत ‘आ गई बसंत यारो, आ गई बसंत सारे पासे खिड़ गए ने फूल’ गीत तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों द्वारा एक गाया गया।
कार्यक्रम का समापन दिल छू लेने वाले भंगड़े के साथ हुआ। सभी बच्चों ने भंगड़े का भरपूर आनंद लिया। प्रिंसीपल डाॅ. रश्मि विज ने सभी बच्चों को बसंत पंचमी की बधाई दी और बताया कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है ताकि देवी सरस्वती सद्बुद्धि और शिक्षा प्रदान करें। इस कार्यक्रम की तैयारी कोऑर्डिनेटर गार्गी, कविता, अमिता और रश्मि भल्ला की देखरेख में अध्यापकों के द्वारा की गई।
बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यार्थियों में काइट डेकोरेशन व स्लोगन राइटिंग मुकाबले करवाए गए। इस अवसर पर बच्चे व अध्यापक पीले रंग के कपड़े पहन कर आए। प्री प्राइमरी विंग में भी प्री प्राइमरी विंग की इंचार्ज सविता शर्मा की उपस्थिति में बसंत पंचमी मनाई गई व बच्चे पीले कपड़ों में आए।




