Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस कर्मचारी को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली- जख्मी होने के बाद खुद एक्टिवा चला पहुंचा घर

Spread the News

लुधियाना। पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली लगने के बाद कर्मचारी खुद ही एक्टिवा चलाकर तड़के 4 बजे घर पहुंचा, लेकिन घायल होने के चलते वह घर के ही बाहर गिर गया। इस पर परिजन उसे तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले आए। पुलिस कर्मचारी की पहचान गुरविंदर के रूप में हुई है। गुरविंदर की हालत नाजुक है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। गोली गुरविंदर की छाती में लगी है।

परिवार को शक, नशेड़ियों ने की लूट
परिवार को शक है कि नशेड़ियों ने उससे लूट की वारदात की है। पत्नी सुनंदा ने बताया कि गुरविंदर के साथ उसकी दो साल पहले शादी हुई है। वह खुद भी पुलिस कर्मचारी है। 16 अगस्त को गुरविंदर की सेहत ठीक नहीं थी। उसे पुलिस लाइन काम पर जाने से रोका था। लेकिन उसने कहा कि वह अपनी ड्यूटी बदलवाकर 1 घंटे में वापस आ जाएगा।

करीब 11 बजे जब गुरविंदर को उसने फोन किया तो उससे बात होते ही अचानक फोन कट गया। दोबारा फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। पूरा दिन फोन बंद रहा और गुरविंदर घर भी नहीं आया। 17 अगस्त तड़के 4 बजे गुरविंदर घायल अवस्था में घर के दरवाजे पर आ गिरा। इसकी वीडियो भी सामने आई है। हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत फोर्टिस अस्पताल दाखिल करवाया। गुरविंदर का कड़ा और मोबाइल दोनों गायब थे। इस बारे थाना जमालपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।

सुनंदा ने बताया कि गुरविंदर जब लापता हुआ तो उसने पुलिस में सूचित कर दिया था। इस दौरान अज्ञात लोगों के फोन भी आए। ये लोग गुरविंदर के लापता या गोली लगने के बारे बातचीत कर रहे थे। इन लोगों को वह जानती नहीं। फोन करके अज्ञात व्यक्ति इस मामले को भटकाने की कोशिश कर रहे है। वह लोग कह रहे हैं कि गुरविंदर के परिवार में कलह थी, जिस कारण उसने अपने आप को गोली मारी है। परिवार मुताबिक इस तरह की कोई बात ही नहीं थी। परिवार शादी के बाद से ही सकुशल है। परिवार ने बताया कि गुरविंदर ने कई बार नशेड़ियों को पकड़ा है। कुछ दिन पहले भी नशा करने वाले और बेचने वालों को उसने पकड़ा था। उन्हीं लोगों पर उन्हें शक है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस मामले के बारे जानकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments