अमृतसर। पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने साढ़े तीन लाख की नशीली गोलियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दिल्ली जाकर नशीली गोलियां बरामद की हैं। याद रहे कि इससे पहले देहरादून की एक फैक्ट्री पर छापा मारा गया था और फैक्ट्री के मालिक को 4 लाख गोलियों के साथ हिरासत में लिया गया था। उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस ने दिल्ली से यह बड़ी कार्रवाई की है।
काबिल -ए- जिक्र है कि कुछ समय पहले अमृतसर पुलिस ने देहरादून की एक फैक्ट्री में छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने 4 लाख से ज्यादा नशीली गोलियां बरामद की हैं। साथ ही फैक्ट्री मालिक को भी हिरासत में ले लिया। बता दें कि ड्रग इंस्पेक्टर की मदद से पुलिस इस फैक्ट्री तक पहुंची थी। यह अवैध रूप से फैक्ट्री चल रही थी. डिस्ट्रीब्यूटर का इस्तेमाल नशीली गोलियां बेचने के लिए किया जा रहा था।



