फाजिल्का, 16 नवंबर | महाराष्ट्र के बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांछित आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने फाजिल्का से गिरफ्तार कर लिया है।
फाजिल्का के डी.एस.पी.इनवैस्टिगेटिंग बलकार सिंह ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित युवक को महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया है, जो पहले फाजिल्का सदर थाने में बंद था।
इसके बाद पुलिस सुरक्षा में उसे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया।
आपको बता दें कि 66 वर्षीय एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास मौजूद थे।



