Monday, April 20, 2026
No menu items!
Google search engine

दड़े सट्टे का कारोबार करने वालों पर पुलिस का एक्शन, दो को किया गिरफ्तार

Spread the News

जालंधर,15 दिसंबर | थाना फोकल पाइंट के अधीन आते गदईपुर में देर शाम 8 बजे के करीब उस समय अफरा तफरी मच गई। जब पुलिस ने वहां चल रहे दड़े सट्टे की दुकानों पर रेड की। रेड के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राजन और अशोक कुमार निवासी गदईपुर के रुप में हुई है।

फोकल पाइंट चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने एक दिन पहले ही चार्ज संभाला और आते ही उन्होंने दड़े सट्टे की दुकानों पर रेड मारी है। चौंकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया की पकड़े गए आरोपियों से 22 हजार के करीब नगदी पकड़ी गई है। दुकान के अंदर कोई कंप्यूटर नहीं लगा हुआ था। लेकिन दड़े सट्टे का काम चल रहा था।

सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने कहा कि वह पहले थाना सदर में तैनात थे। अब उनकी पोस्टिंग फोकल पाइंट चौंकी में की गई है, और वे अपने एरिया में किसी तरह का अवैध कारोबार नहीं होने देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments