कपूरथला। जानकारी के अनुसार आज़ादी दिवस समारोह में ज़िला प्रशासन कपूरथला की तरफ़ से श्री गुरु नानक देव स्टेडियम कपूरथला में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कैप्टन करनैल सिंह जी डिप्टी कमिश्नर कपूरथला और सरदार राजपाल सिंह संधू एस. एस. पी साहिब कपूरथला की तरफ़ से साहित्यकारों की विश्व प्रसिद्ध संस्था सिरजना केन्द्र (रजि.) विरसा विहार कपूरथला के प्रधान, राष्ट्रीय शायर और गीतकार कंवर इकबाल सिंह को पंजाबी साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में निभाई जा रही अदुभूत सेवा के लिए प्रशंसा पत्र और सम्मान चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।



