नई दिल्ली, 24 अक्टूबर | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट में युवाओं के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की घोषणा की थी। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे से शुरू हो गई थी। प्रारंभ में, 193 कंपनियों ने 90,000 इंटर्नशिप अवसरों की पेशकश की। अब रिलायंस, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक समेत 280 कंपनियों ने वेबसाइट पर 1.27 लाख इंटर्नशिप के अवसर पोस्ट किए हैं। आइए जानते हैं इस योजना का लाभ किसे मिल सकता है और कैसे आवेदन करना है।
कौन आवेदन कर सकता है?
आयु: युवा 21 से 24 वर्ष के बीच
शिक्षा: न्यूनतम 10वीं पास
नौकरी की स्थिति: ऑफ-टाइम या फुलटाईम काम ना करता हो
योग्यता: पोस्ट-ग्रेजुएट, IIT, IIM, IISER, , CA या CMA डिग्री धारक आवेदन नहीं कर सकते।
आय: परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
सरकारी नौकरियाँ: सरकारी नौकरी वाले परिवारों के युवा आवेदन नहीं कर सकते।
ऐसे करें आवेदन
वेबसाइट पर जाएँ: pminintership.mca.gov.in
रजिस्टर करें: रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें और अपना विवरण भरें।
बायोडाटा बनाएं: पोर्टल आपकी जानकारी से बायोडाटा तैयार करेगा।
इंटर्नशिप के लिए आवेदन करें: स्थान, क्षेत्र और स्थिति के आधार पर 5 इंटर्नशिप में से चुनें।
आवेदन जमा करें: जमा करने के बाद एक पुष्टिकरण पृष्ठ दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
इस योजना से उन लाखों युवाओं को फायदा होगा जो अपने करियर की शुरुआत में इंटर्नशिप के अवसर तलाश रहे हैं।



