Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

फगवाड़ाः घर में घुस कर बदमाशों ने व्यापारी की गोली मार कर की हत्या

Spread the News

फगवाड़ा। पंजाब के कपूरथला के शहर फगवाड़ा में देर रात एक किराना व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की यह घटना न्यू मनसा देवी नगर में हुई है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, उसकी पहचान पंकज दुग्गल के रूप में हुई है। पंकज दुग्गल का हिमाचल में किराना का कारोबार था। वहां वह सामान सप्लाई करते थे।

परिजनों का कहना है कि पंकज दुग्गल के घर पर दो अज्ञात लोग आए और गोली मार कर फरार हो गए। पंकज के ऊपर हमलावरों ने दो फायर किए। उनकी मौत दिल में गोली लगने से हुई। जबकि एक गोली उनके पेट में लगी है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि जब पंकज को अस्पताल में लाया गया को उसकी मौत हो चुकी थी वह ब्रॉड डैड था।

एसपी बोले-सारे मामले की कर रहे हैं जांच

घटना की सूचना मिलते ही एसपी गुरप्रीत सिंह गिल थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मनसा देवी नगर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारी गई है। पता चला है कि मृतक व्यक्ति हिमाचल में काम करता है, वहां पर किराना का सामान सप्लाई करता है। कितने लोगों ने इस घटना को अंजाम फिलहाल यह वैरिफाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर खंगाली जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments