Sunday, November 22, 2026
No menu items!
Google search engine

डर के साए में लोग-भारत के दो राज्यों में लगे भूकंप के झटके… जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Spread the News

नई दिल्ली,21 जूलाई। भारत के दो सीमावर्ती राज्यों जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप की घटनाएं सामने आई हैं।  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार देर रात धरती अचानक कांप उठी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। इसका केंद्र जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। भले ही यह झटका ज्यादा तीव्र न हो, लेकिन रात के सन्नाटे में महसूस किए गए झटकों ने लोगों को खौफजदा कर दिया। कई घरों में लोग नींद से जागकर बाहर निकल आए।

अरुणाचल में भी कंपन, ऊपरी सुबनसिरी बना केंद्र
रविवार रात को ही अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी क्षेत्र में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए। रात 10:59 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 3.4 रही और इसका केंद्र ज़मीन से सिर्फ 5 किलोमीटर नीचे था। सीमावर्ती इलाके में ये झटके हल्के लेकिन स्पष्ट रूप से महसूस किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments