पटियाला। सोशल मीडिया पर पटियाला से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बेटा 35 साल बाद अपनी मां से मिलता नजर आ रहा है। वीडियो काफी इमोशनल है।
जानकारी के मुताबिक, जगजीत सिंह नाम के लड़के के पिता की 35-36 साल पहले मौत हो गई थी। फिर उसे उसके दादा-दादी ने अपने पास रख लिया और उसकी माँ ने दूसरी शादी कर ली।
जगजीत जब भी अपने दादा-दादी से पूछते थे कि उनके माता-पिता कौन हैं, तो उन्हें बताया जाता था कि उनके माता-पिता की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। फिर एक दिन उसे अपने माता-पिता की शादी का एल्बम मिलता है। इसी बीच उनकी दादी का भी निधन हो गया था। इसके बाद जगजीत अपने दादा से उनके माता-पिता के बारे में पूछता हैं।
फिर उसे अपने दादाजी से अपने ननिहाल के गाँव और वहाँ रहने वाली अपनी माँ के बारे में पता चलता है। तभी अचानक जगजीत बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए उसी गांव में पहुंच गया जहां कभी उसके नाना का घर था। उसने अपनी भुआ एवं ताया से जानकारी लेकर उन्होंने बोहरपुर स्थित अपने नाना का दरवाजा खटखटाया और 35 साल बाद अपनी मां से मिला।



