जालंधर/कपूरथला,2 मार्च। जानकारी के अनुसार लड़की ने बताया कि वह 2017 से अपने परिवार के साथ जालंधर ताजपुर स्थित पादरी बलजिंदर के चर्च में जा रही थी, पादरी बलजिंदर सिंह पर लड़की ने शारीरिक उत्पीड़न करने के साथ साथ अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। वहीं लड़की ने कपूरथला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके मुताबिक कपूरथला पुलिस ने पादरी बलजिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है – कपूरथला पुलिस ने बरजिंदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पहला मामला दर्ज कर लिया है – अभी तक पादरी बलजिंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।



