Monday, April 20, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली में विमान के टेक-ऑफ में देरी से नाराज यात्री ने पायलट पर हमला किया

Spread the News

नई दिल्ली, 15 जनवरी | दिल्ली में खराब मौसम के कारण विमान के टेक-ऑफ में देरी से एक यात्री इतना नाराज हो गया कि उसने फ्लाइट के कैप्टन पर हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में शख्स को पायलट पर मुक्का मारते हुए देखा जा सकता है। एविएशन सेफ्टी एजेंसी ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब पायलट माइक्रोफोन पर यात्रियों को कोहरे के कारण दिल्ली से गोवा की फ्लाइट में देरी होने की जानकारी दे रहा था। इसी बीच यात्री ने पायलट को मुक्का मार दिया।

घटना रविवार दोपहर एक बजे की है। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। इस घटना पर दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘हम आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।’ इंडिगो ने भी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। एक यूजर ने कहा, ‘एक पायलट उड़ान में देरी के बारे में क्या कर सकता है? वह तो बस अपना काम कर रहा था। इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और नो-फ्लाई सूची में डाला जाना चाहिए। उनकी तस्वीर सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि अधिक लोग उनके बुरे व्यवहार के बारे में जान सकें।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘इस शख्स पर मारपीट का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. इसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जाना चाहिए. यात्री का यह व्यवहार अस्वीकार्य है।’  इसके अलावा बॉलिवुड अभीनेता सोनू सूद ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया।

एविएशन सेफ्टी एजेंसी ने इस घटना की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। टीम जल्द ही मामले की रिपोर्ट सौंपेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments