Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

पाकिस्तानी लड़की इकरा आशिक से मिलने पहुंची भारत- ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते मुलायम सिंह से कर बैठी थी इशक़

Spread the News

अमृतसर। उत्तर प्रदेश के प्रेमी से मिलने नेपाल के रास्ते भारत पहुंची 19 साल की पाकिस्तानी लड़की इकरा जिवानी को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है। रविवार को उसे अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर लाया गया। जहां BSF के जवानों ने उसे पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया। इकरा पाकिस्तान के हैदराबाद की रहने वाली है। 19 साल की इकरा को लूडो खेलने का शौक था। ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते उसे उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह से प्यार हो गया। प्यार बढ़ता गया और इकरा ने भारत में अपने प्यार से मिलने के लिए वीजा अप्लाई कर दिया। लेकिन किसी कारणवश वीजा रिजेक्ट हो गया। इसके बाद भी इकरा और मुलायम रुके नहीं। इकरा ने नेपाल के रास्ते भारत आने का फैसला किया।

बीते साल सितंबर में नेपाल पहुंची
इकरा 19 सितंबर 2022 को पाकिस्तान से फ्लाइट से नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर पहुंची। मुलायम उसे रिसीव करने के लिए पहुंचा और वहीं शादी भी कर ली। दोनों नेपाल में एक सप्ताह तक रुके और उसके बाद नेपाल के सोनाली बॉर्डर को पार करके भारत में आ गए। दोनों बेंगलुरु आ गए। जहां वे बेंगलुरु के बेलंदूर पुलिस स्टेशन के इलाके में एक लेबर क्वार्टर में रहने लगे।

इकरा ने हिंदू नाम रवा अपनाया
इकरा ने पकड़े जाने से बचने के लिए अपना नाम बदला और हिंदू नाम रवा यादव रख लिया। दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे। तभी एक दिन मुलायम के पड़ोसी को शक हुआ। दरअसल, रवा अपने घर में नमाज पढ़ रही थी। उसका माथा ठनका कि अगर यह हिंदू है तो घर में नमाज क्यों पढ़ रही है। इसलिए पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

लिस ने रेड कर बरामद किया पाक पासपोर्ट
पुलिस ने सूचना के बाद मुलायम के फ्लैट पर रेड की। यहां पुलिस को इकरा का पाकिस्तानी पासपोर्ट मिल गया। उसे बेंगलुरु में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण ऑफिस (FRRO) के सुपुर्द कर दिया है. वहीं, लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने फर्जी तरीके से दस्तावेज बनवाने और फर्जी तरीके से शहर में रहने का केस दर्ज कर दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments