Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पाकिस्तान महंगाई और आर्थिक संकट के बाद बिजली से भी पूरी तरह हुआ महरूम- 22 जिले बिना बिजली के बलूचिस्तान में

Spread the News

इसलामाबाद/ नई दिल्ली।  महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने अब बिजली संकट खड़ा हो गया है। पड़ोसी मुल्क में सोमवार को बड़ा पावर कट हो गया है। इस्लामाबाद, लाहौर और कराची जैसे शहरों में कई घंटे से बिजली नहीं आ रही है।ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि नेशनल ग्रिड सुबह 7:34 बजे डाउन हो गई। इसके चलते पावर सिस्टम फेल हो गया। मंत्रालय ने कहा कि सिस्टम को सुधारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

पाकिस्तान में रात को बंद रखी जाती हैं पावर जनरेशन यूनिट
ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने जिओ न्यूज को बताया कि पाकिस्तान में सर्दियों के दौरान बिजली बचाने के लिए पावर जनरेशन यूनिट्स को बंद रखा जाता है।सुबह साढ़े सात बजे के करीब जब सिस्टम को ऑन किया गया तो उत्तरी पाकिस्तान के इलाके की वोल्टेज में कई फ्लक्चुएशन यानी बदलाव हुए। फिर एक के बाद एक पूरा सिस्टम ठप पड़ गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक पावर सिस्टम को ठीक करने में 8 से 10 घंटे लग सकते हैं। तब कर पाकिस्तान के लाखों लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ेगा।

जिओ न्यूज के मुताबिक, क्वेटा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी ने बताया कि बलूचिस्तान के 22 शहरों में सुबह से बिजली नहीं है। यहां गुड्डू से क्वेटा के बीच 2 सप्लाई लाइन में गड़बड़ी आई है। पाकिस्तान इसी साल नया एनर्जी प्लान लेकर आया है। पिछले साल अक्टूबर में भी पाकिस्तान में बड़ा पावर कट हुआ था। तब कराची, लाहौर जैसे शहरों में करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments